पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कला सुमन रंगमंच संस्था ने मनाया हिन्दी दिवस

कला सुमन रंगमंच संस्था ने मनाया हिन्दी दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन|कला सुमनरंगमंच की ओर से नेहरू युवा केंद्र में हिन्दी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एडिशनल डिप्टी कमिश्नर बख्तावर सिंह ने शमां रौशन करके की। एडीसी ने कहा कि भाषा किसी धर्म विशेष की नहीं होती सभी धर्मों की साझी धरोहर है, इसलिए राष्ट्रभाषा हिन्दी का सम्मान करना और इसे बढ़ावा देने हम सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर अलग-अलग स्कूलों-कॉलेजों के स्टूडेंट्स में हिन्दी सुलेख, निबंध और भाषण मुकाबले करवाए गए। सुलेख मुकाबले में दीक्षा और जश्नप्रीत कौर ने पहला, निबंध में परमिंदर कौर और नवप्रीत कौर ने पहला और भाषण मुकाबले में आकाशदीप और अश्मील कौर ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, गीत मुकाबले में गगनदीप कौर और गुरलीन कौर फर्स्ट रहीं।