- Hindi News
- \"मिड डे मील मुलाजिम मरणव्रत पर बैठने को मजबूर\'
\"मिड-डे मील मुलाजिम मरणव्रत पर बैठने को मजबूर\'
तरनतारन|मिड-डे मीलदफ्तरी मुलाजिम यूनियन पंजाब ने मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने ऐलान किया है कि मांगें पूरी होने पर 17 सितंबर के बाद यूनियन के सदस्य मरणव्रत पर बैठने को मजबूर होंगे। यूनियन के पंजाब प्रधान प्रवीन कुमार ने बताया कि पे-ग्रेड की मांग को लेकर वह कई बार वित्त मंत्री से मीटिंग कर चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब दोबारा वित्त मंत्री ने 17 सितंबर को मीटिंग का समय दिया है। यदि इस मीटिंग में भी यूनियन की मांग नहीं मानी गई तो वह मरण व्रत पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि नौकरी के पांच साल मुकम्मल होने के बावजूद उन्हें रेगुलर ग्रेड का लाभ नहीं दिया गया। इस मौके पर सीनियर उप-प्रधान निर्मल सिंह, सचिव स्वराज सिंह, मनोज, जोगा, दविंदर सिंह, अशोक कुमार, विजय कुमार, गीतांजलि, गायत्री, हरमीत कौर आदि मौजूद थे।