- Hindi News
- अल्कोहल के 35 ड्रमों के साथ कैंटर चालक पकड़ा
अल्कोहल के 35 ड्रमों के साथ कैंटर चालक पकड़ा
थानासदर पुलिस ने बड़े स्तर पर देसी शराब बनाने के लिए अल्कोहल का धंधा करने वाले एक कैंटर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को 35 ड्रम और 8 कैन अल्कोहल बरामद हुई है। आरोपी के तार किन लोगों के साथ जुड़े हुए हैं, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
एसएसपी एमके शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कैंटर में भारी मात्रा में अल्कोहल लेकर रहा है। आरोपी ने गांव संघा के पास खाली प्लाट में बने एक कमरे में काफी मात्रा में अल्कोहल छिपाकर रखी हुई है, जिसका इस्तेमाल वह देसी शराब तैयार करने में करता है और बाद में बेच देता है। इस समय आरोपी उक्त कमरे में मौजूद है। इस पर थाना सदर के इंचार्ज यादविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गांव संघा के पास उक्त जगह पर छापेमारी की तो अल्कोहल से भरा कैंटर बरामद हुआ। कैंटर में अल्कोहल के 35 ड्रम और 8 कैन मिले। एक ड्रम में 200 लीटर, जबकि कैन में 40 लीटर अल्कोहल पाई गई। एसएसपी शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान जंग सिंह निवासी भरोवाल के रूप में हुई है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
घरमें घुस महिला को दी जान से मारने की धमकी
गांवहवेलियां में तीन लोगों ने घर में घुसकर महिला को जान से मारने की धमकियां दीं और हवाई फायर किए। आरोपी ने घर का गेट भी तोड़ डाला। थाना सराय अमानत खां पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जसवंत कौर निवासी हवेलियां ने बताया कि उसका बेटा स्मैक बेचने के केस में जेल में बंद है। गांव चीमा खुर्द का अंबा भी उसके साथ स्मैक बेचने का धंधा करता था। दोनों में किसी बात को लेकर कुछ समय पहले झगड़ा हो गया था। तभी से अंबा उसके बेटे का दुश्मन बना हुआ है। 13 सितंबर की रात 10 बजे वह घर में सो रही थी। इसी दौरान किसी ने जोर-जोर से घर का दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया। जब उसने दरवाजा खोला तो बाहर अंबा अपने दो साथियों के साथ खड़ा था। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए हवाई फायर करने शुरू कर दिए। उसने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने घर का गेट भी तोड़ दिया। घटना की सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची इंस्पेक्टर राजविंदर कौर ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
हेरोइन,नशीले पाउडर के साथ तीन गिरफ्तार
जिलापुलिस ने हेरोइन और नशीले पाउडर के साथ तीन लोगों को गिरफ