पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडी स्कूल की लड़कों की नेटबाल टीम जिले में रही फर्स्ट

एसडी स्कूल की लड़कों की नेटबाल टीम जिले में रही फर्स्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन| 60वींपंजाब राज्य खेलों में एसडी सीनियर सेकंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स ने नेटबाल अंडर (19) लड़कों की टीम ने जिले में पहला स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस मौके स्कूल प्रबंधक कमेटी के मैनेजर अनिल कुमार शंभू ने कहा कि यह खेलें कैरों स्कूल में करवाई गईं। शंभू ने बताया कि इससे पहले भी स्कूल की नेटबाल अंडर-17 (लड़कों) की टीम ने पहला स्थान हासिल किया था। इसके अलावा स्टूडेंट जशनदीप सिंह ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मुकाबलों में गोला फेंकने में गोल्ड मेडल जीता था। विजेता स्टूडेंट्स काे वीरवार को स्कूल पहुंचने पर विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल जतिंदरपाल सिंह, कोच प्रेम सिंह, बलजिंदर सिंह, हरजीत सिंह, मैडम ममता आदि मौजूद थे।