पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होम्योपैथिक कैंप में 650 मरीजों का किया फ्री चेकअप

होम्योपैथिक कैंप में 650 मरीजों का किया फ्री चेकअप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन| आयुषविभाग की ओर से तीसरा आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक फ्री मेडिकल कैंप गुरुद्वारा गुरु का खूह तरनतारन में लगाया गया। इसमें माहिर डाक्टरों ने 650 मरीजों का चेकअप कर उन्हें दवाइयां दी। कैंप का उद्घाटन जिला आयुर्वेदिक अफसर डाॅ. वरियाम सिंह दिलावरी ने किया। डाॅ. दिलावरी ने सरकार की ओर से लगाए जा रहे कैंपों और आयुर्वेदिक इलाज की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक दवाई से सभी बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। डाॅ. दिलबाग सिंह ने कहा कि होम्योपैथिक दवाइयों से मानसिक बीमारी का सही इलाज किया जा सकता है। इस मौके पर डाॅ. वरिंदरपाल कौर, डाॅ. तरसेम सिंह सोहल, डाॅ.संदीप कुमार, डाॅ.रुपमा अरोड़ा, डाॅ.गुरविंदर सिंह मंड, हरजीत कौर, महाबीर सिंह, अमनप्रीत सिंह, आशा रानी आदि मौजूद थे।