पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन हुए ट्रिपल लांग जंप मुकाबले

एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन हुए ट्रिपल-लांग जंप मुकाबले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन| चीफखालसा दीवान की ओर से करवाई जा रही 16वीं एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल में मैंबर इंचार्ज हरजीत सिंह और कुलजीत सिंह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। स्कूल की प्रिंसिपल नवनीत कौर आहूजा ने मुख्य मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ट्रिपल जंप, लांग जंप, 400 मीटर रिले रेस, जेवेलिन थ्रो, 200 मीटर और 400 मीटर रेस मुकाबले करवाए गए। इनमें विजेता रहे स्टूडेंट्स को शनिवार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर प्रिंसिपल हरजिंदरपाल कौर, प्रिंसिपल मनीषा, बलविंदर सिंह, राज संदीप कौर, रजिंदर सिंह, गुरविंदर कौर, मनदीप सिंह, गुरप्रताप सिंह भुल्लर, हरजीत सिंह, दलजिंदर सिंह आदि मौजूद थे।