- Hindi News
- \"शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह पर दर्ज केस रद्द किया जाए\'
\"शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह पर दर्ज केस रद्द किया जाए\'
शौर्यचक्र विजेता कामरेड बलविंदर सिंह पर दर्ज किए केस को रद्द करवाने के लिए अलग-अलग जत्थेबंदियों आगे आई हैं। सोमवार को इन जत्थेबंदियों की ओर से मीटिंग की गई।
इसमें पहुंचे यूनाइटेड मूवमेंट के सतनाम सिंह मनावा ने कहा कि अगर पुलिस ने दर्ज किया झूठा केस रद्द किया गया तो संघर्ष को तेज किया जाएगा। बलविंदर सिंह पर सियासी दबाव में केस दर्ज किया गया है। पीपीपी के राज्य सचिव सरवन सिंह धुन्न ने कहा कि तरनतारन के एसएसपी को 17 सितंबर को मांग पत्र देकर केस रद्द करने की मांग की जाएगी। अगर इसके बाद भी पुलिस ने केस रद्द नहीं किया तो 20 सितंबर को थाना भिखीविंड का घेराव कर चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान एडवोकेट सुरिंदरपाल सिंह घरियाला, अनूप सिंह भुल्लर, किसान नेता दिलबाग सिंह काजी चक्क, कांग्रेस पार्टी के राज्य सचिव दीपक कनौजिया, किरणजीत सिंह माड़ीमेघा, जसबीर सिंह सुर सिंह, सुरिंदर सिंह आसल, जगीरदार कुलदीप सिंह, रणजीत सिंह भिखीविंड, चरणजीत सिंह पूहला, गुरसाहिब सिंह पहुविंड आदि मौजूद थे।
पीपीपी के राज्य सचिव सरवन सिंह ने कहा कि बुधवार को एसएसपी को मांग पत्र सौंपेंगे। 20 सितंबर को थाना भिखीविंड का घेराव करेंगे।