पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 18 को सीएम रैली का घेराव करेंगे : हरिंदर

18 को सीएम रैली का घेराव करेंगे : हरिंदर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देहातीडिस्पेंसरी एवं रूरल हेल्थ फार्मासिस्टों की ओर से मोहाली में दिया जा धरना 8वें दिन भी जारी रहा। एसो. के नेता हरिंदर सिंह ने कहा कि कर्मचारी 9 सालों से अपनी सेवाएं दे रहे है, लेकिन सरकार उन्हें एक दिहाड़ीदार से भी कम वेतन दे रही है।

एसोसिएशन के नेताओं ने कहा कि उनका फार्मासिस्ट साथी रूपिंदर राजा कई दिनों से मोहाली में मरणव्रत पर बैठा था, जिसे जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। लेकिन वहां भी उसका मरणव्रत जारी है। अगर उसे कुछ हो जाता है तो पंजाब सरकार के खिलाफ 18 सितंबर को जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी शुरुआत इसी दिन खडूर साहिब में होने वाली सीएम रैली का घेराव करके की जाएगी।