- Hindi News
- झगड़े में उतरी थी पगड़ी, पड़ोसी को पीट लिया बदला
झगड़े में उतरी थी पगड़ी, पड़ोसी को पीट लिया बदला
तरनतारन|गांव बरवालामें झगड़े के दौरान पगड़ी उतार देने से गुस्साए छह लोगों ने पड़ोसी की लाठियों से पीटकर जख्मी कर दिया। थाना पट्टी की पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरभेज सिंह निवासी बरवाला ने बताया कि उसका कुछ दिन पहले गांव के ही रविंदर सिंह के साथ झगड़ा हुआ था। इस दौरान रविंदर सिंह की पगड़ी उतर गई। इसी रंजिश में रविवार शाम को वह घर के पास ही खेतों में पशु चरा रहा था कि रविंदर सिंह ने गुरसाहिब सिंह, सविंदरपाल सिंह, कंवलजीत सिंह, गुरसेवक सिंह और बलविंदर सिंह के साथ दोनाली, राइफल और लाठियों से लैस होकर उस पर हमला कर दिया। जख्मी करने के बाद आरोपी फरार हो गए।