- Hindi News
- प्रतिबंधित क्षेत्र से रेत चोरी कर ला रहे तीन गिरफ्तार
प्रतिबंधित क्षेत्र से रेत चोरी कर ला रहे तीन गिरफ्तार
तरनतारन/हरिके पत्तन|थाना गोइंदवालपुलिस ने ब्यास दरिया के प्रतिबंधित क्षेत्र से रेत चोरी कर ला रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर और चोरी की रेत से भरी ट्राली जब्त कर ली है। एएसआई दविंदर बीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान परमजीत सिंह, प्रेम सिंह निवासी धुंधा और हरबंस सिंह निवासी खख को चोरी की रेत के साथ काबू किया। हरिके पुलिस ने चोरी की रेत ला रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रेत से भरी ट्राली और ट्रैक्टर जब्त किया है। थाना हरिके प्रभारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान सुखदेव सिंह निवासी कुत्तीवाला के तौर पर हुई है।