- Hindi News
- महिला को रास्ते में रोक तीन युवकों ने की छेड़छाड़
महिला को रास्ते में रोक तीन युवकों ने की छेड़छाड़
तरनतारन|गांव भुच्चरकलां में दुकान पर सामान लेने जा रही महिला को रास्ते में तीन युवकों ने घेर लिया और छेड़छाड़ करने लगे। महिला के शोर मचाने पर आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। थाना झब्बाल की पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बलजीत कौर निवासी भुच्चर कलां ने बताया कि वह रविवार शाम को करियाने की दुकान पर सामान लेने जा रही थी। रास्ते में गांव के ही बलविंदर सिंह उर्फ बिंदा, सोना और बब्बू ने उसे पकड़ लिया और उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। मौके पर पहुंची सब इंस्पेक्टर परमजीत कौर ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।