पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में घुसे चोरों ने बुजुर्ग सविंदर को दिया धक्का, मौत

घर में घुसे चोरों ने बुजुर्ग सविंदर को दिया धक्का, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन|गांव सभरांमें गत रात चोरी करने घर में घुसे महिला सहित दो लोगों को पहचान लेने पर आरोपियों ने बुजुर्ग को धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना पट्टी पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रणजीत सिंह निवासी भगूपुर ने बताया कि वह प|ी के साथ सभरां स्थित ससुराल आया हुआ था। रात को घर में दो लोग चोरी के इरादे से घुस आए। भागते समय दोनों को उनके ताया ससुर सविंदर सिंह ने पहचान लिया। इस पर आरोपियों ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे नीचे गिरने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एएसआई किरपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान नोनी और सोनो निवासी सभरां के तौर पर हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।