पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कामागाटामारू हादसे पर करवाए जाएंगे एजुकेशनल प्रोग्राम

कामागाटामारू हादसे पर करवाए जाएंगे एजुकेशनल प्रोग्राम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन | पंजाबस्टूडेंट यूनियन के जिला प्रधान गुरपाल सिंह गुरी ने कहा कि जिले के शैक्षिक संस्थानों में कामागाटा मारू हादसे के 100 साल पूरे होने पर सेमिनार, विचार गोष्ठी आदि कार्यक्रम करवाए जाएंगे, ताकि स्टूडेंट्स को इस ऐतिहासिक घटना के बारे में जानकारी दी जा सके। प्रधान गुरी ने कहा कि यूनियन की ओर से कामागाटा मारू कांड से संबंधित छात्र संघर्ष मैगजीन तैयार किया गया है, जिसे बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा शहर में जिला स्तर पर लाइब्रेरी खुलवाने, स्कूलों-कालेजों के पास खुले शराब के ठेके बंद करवाने के लिए संघर्ष करने का प्रस्ताव पास किया गया। इस मौके पर राज्य प्रेस सचिव रजिंदर सिंह, बलराज सिंह, अमृतपाल सिंह, जोबनजीत सिंह, साहिबदीप सिंह, गुरजंट सिंह, अमनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि मौजूद थे।