पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार सवार तीन तस्करों से हेरोइन, पाक सिम बरामद

कार सवार तीन तस्करों से हेरोइन, पाक सिम बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीआईएस्टाफ ने पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर सप्लाई करने के आरोप में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों से कार, आधा किलो हेरोइन, पाकिस्तानी सिम और मोबाइल बरामद किया गया है। थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसएसपी एमके शर्मा ने बताया कि सीआईए स्टाफ को सूचना मिली कि क्षेत्र में एक गिरोह पाक से हेरोइन मंगवाकर पंजाब के अन्य जिलों में सप्लाई कर रहा है। इस समय गिरोह के सदस्य आई-20 कार में झब्बाल से तरनतारन की तरफ रहे हैं। इस पर सीआईए स्टाफ के इंचार्ज अनिल कुमार ने पुलिस पार्टी के साथ गांव नूरदी के पास नाकेबंदी कर कार पीबी05डब्ल्यू-0507 को रोका तो उसमें तस्कर सवार थे। इनकी पहचान अजीत सिंह निवासी भरोवाल , रणजीत सिंह निवासी कलानौर (गुरदासपुर) और सतविंदर सिंह उर्फ हीरो निवासी मोगा के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर आरोपियों से हेरोइन,पाक सिम और मोबाइल बरामद हुआ। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

आधाकिलो हेरोइन और नशीले पाउडर किया जब्त

जिलापुलिस ने हेरोइन और नशीले पाउडर का धंधा करने वाले सात लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों से आधा किलो हेरोइन और आधा किलो नशीला पाउडर बरामद हुआ है। एसएसपी एमके शर्मा ने बताया कि थाना सदर पुलिस ने गश्त के दौरान अड्डा मानोचाहल से गुरभेज सिंह और परमवीर सिंह निवासी भिखीविंड को 200 ग्राम हेरोइन, रछपाल सिंह निवासी सांधरा और कुलदीप सिंह निवासी तलवंडी सोभा सिंह को 200 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। वहीं, झब्बाल पुलिस ने कश्मीर सिंह निवासी सांधरा को 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। उधर, खालड़ा पुलिस ने गश्त के दौरान लखविंदर सिंह और कीकर सिंह निवासी अमीशाह को आधा किलो नशीले पाउडर के साथ काबू किया।