- Hindi News
- प्रिंसिपल वनीत और गुरचरन कौर को जिला शिक्षा अफसर ने किया सम्मानित
प्रिंसिपल वनीत और गुरचरन कौर को जिला शिक्षा अफसर ने किया सम्मानित
प्रिं. वनीत कौर को सम्मानित करते जिला शिक्षा अफसर परमजीत सिंह।
पट्टी | श्रीगुरु अर्जन देव सहोदिया तरनतारन की ओर से नेशनल पब्लिक स्कूल नौशहरा पन्नुआं में अध्यापक दिवस मनाया गया। इसमें सहोदिया कांप्लेक्स तरनतारन के 13 स्कूलों के प्रिंसिपल अध्यापक विशेष तौर पर पहुंचे। इस मौके हर वर्ष की तरह इस बार भी सहोदिया कांप्लेक्स के सबसे अच्छे कार्य दिखाने वाले प्रिंसीपलों जिनमें वनीत कौर प्रिंसिपल नेशनल पब्लिक स्कूल नौशहरा पन्नुआं और गुरचरन कौर प्रिंसिपल ममता निकेतन न्यू जनरेश्न पब्लिक स्कूल को जिला शिक्षा अफसर परमजीत सिंह ने सम्मानित किया। इस मौके पर परमजीत सिंह ने कहा कि अध्यापक समाज देश की तरक्की में अहम योगदान डालते हैं। इस अवसर पर नेशनल पब्लिक स्कूल के पूनम सूद, सुजाता, सुखबाज सिंह, रेनू त्रिपाठी, पुरुषोत्तम सिंह, वीपी सिंह आदि उपस्थित थे।