26 पेटी अंग्रेजी शराब सहित दो गिरफ्तार
थानासिटी पुलिस ने 26 पेटी अंग्रेजी शराब सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनका एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया। इस संबंधी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना सिटी प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मूला सिंह रवि निवासी मोहल्ला जसवंत सिंह नगर अवैध शराब बेचने का धंधा करते हैं। इसी के तहत एएसआई अवतार सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मोहल्ले में छापामारी की तो उक्त दोनों व्यक्ति गिरफ्तार किए गए।
उनका एक अज्ञात साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस को 4 मैक्डोवेल, 3 इंपीरियल ब्ल्यू 19 पेटी कैश की बरामद हुई है। पुलिस आरोपियों से और पूछताछ में लगी हुई है।