पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन | सराएअमानत खां पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता की मारपीट कर घर से निकालने वाले उसके पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। जतिंदर कौर निवासी चीमाकलां ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 28 सितंबर 2011 को सुखजिंदरपाल सिंह निवासी सफीपुर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति सुखजिंदरपाल सिंह, ससुर कुलदीप सिंह, सास दलजीत कौर ननद गुरप्रीत कौर ने उसे अपने मायके से दहेज में 10 हजार रुपए की नगदी और एक मोटरसाइकिल लाने के लिए तंग परेशान कर मारपीट करनी शुरू कर दी। 20 सितंबर 2014 को फिर से उक्त लोगों ने इसी मांग को लेकर उसे पीट डाला और घर से निकाल दिया।