- Hindi News
- लुटेरे व्यापारी से 1.87 लाख से भरा बैग लूट हुए फरार
लुटेरे व्यापारी से 1.87 लाख से भरा बैग लूट हुए फरार
पट्टीपुलिस ने व्यापारी से पिस्तौल के बल पर 1 लाख 87 हजार 700 रुपए लूटने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मोहित जैन निवासी गली साबुन वाली जंडियाला गुरु ने बताया कि वह सरसों के तेल का थोक पर काम करता है।
20 सितंबर को वह अपनी स्विफ्ट कार पर उग्राही करने के लिए तरनतारन से नौशहरा पन्नुआं और पट्टी मोड़ पर जा रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात लोग बाइक पर आए और कार के आगे लगा दी। दोनों युवकों ने कार की चाबी निकाल कर उसपर पिस्तौल तान दी। इसके बाद वह कार में पड़ा रुपयों वाला बैग लेकर फरार हो गए। बैंक में 1 लाख 87 हजार 700 रुपए थे। इसकी शिकायत उसने तुरंत पट्टी पुलिस को कर दी।