पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे के खात्मे के लिए पुलिस को सहयोग दे जनता : डीएसपी

नशे के खात्मे के लिए पुलिस को सहयोग दे जनता : डीएसपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसकी ओर से शालीमार पैलेस में नशे के खिलाफ कार्यक्रम करवाया गया। इसकी अध्यक्षता डीएसपी सिटी सुखविंदर सिंह ने की।

इस दौरान नशा छुड़ाओ केंद्र के हेड डाॅ. राणा रणबीर सिंह ने कहा कि नशा एक लत है, जिसका इलाज संभव है। जैसे शुगर, ब्लड प्रेशर और अन्य बीमारी की दवाई लेनी जरूरी है, उसी तरह दवा की मदद से नशे से मुक्ति पाई जा सकती है। नशा छोड़ने के इच्छुक युवा नशा छुड़ाओ केंद्र में आकर अपना इलाज करवाएं और इस लत से छुटकारा पाएं।

डीएसपी सिटी सुखविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस की ओर से नशा बेचने वाले स्मगलरों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। नशा बेचने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अगर नशे के मामले में किसी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी की इन्वाल्वमेंट पाई गई तो उसे नौकरी से तुरंत हटाकर घर भेजा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह नशे को खत्म करने के लिए पुलिस को सहयोग दें। उनका कहना था कि नशे का खात्मा अकेले पुलिस नहीं कर सकती। इसके लिए लोगों का सहयोग होना बहुत जरूरी है। नशा बेचने वालों की पुलिस को शिकायत करने वाले लोगों का नाम-पहचान गुप्त रखी जाएगी।

इस दौरान थाना सिटी प्रभारी सुखबीर सिंह, रिटायर डीएसपी रतन सिंह, उप-चेयरमैन रविंदर सिंह ठरु, दिलबाग सिंह, कुलदीप सिंह पखोके, पूर्व पार्षद बलजीत सिंह गिल, पूर्व पार्षद गुरप्रीत सिंह गोल्डी, एसआई इकबाल सिंह, एएसआई संजीवन सिंह आदि मौजूद थे।