- Hindi News
- माझा काॅलेज फॉर वुमेन में टेलेंट हंट कार्यक्रम करवाया
माझा काॅलेज फॉर वुमेन में टेलेंट हंट कार्यक्रम करवाया
तरनतारन| माझाकालेज फॉर वुमेन में टेलेंट हंट कार्यक्रम करवाया गया। प्रिंसिपल डाॅ. हरदीप कौर ने बताया कि इस दौरान स्टूडेंट्स के माॅडलिंग, स्किट, कव्वाली, सांग कंपीटिशन करवाया गया, जबकि गेस्ट आइटम के तौर पर लड़कियों ने गिद्दा पेश समां बांधा। काॅलेज की स्टूडेंट दिलप्रीत कौर को मिस फ्रेशर-2014 चुना गया। इसी तरह प्रभजीत कौर को मिस कॉन्फिडेंट, प्रभजीत कौर को मिस टेलेंटिड, पवनप्रीत कौर को वैल ड्रेस चुना गया। डांस में मुस्कान और सोलो डांस में गुरलीन का ग्रुप फर्स्ट रहा। स्किट मुकाबले में बीकॉम (प्रोफेशनल) की स्टूडेंट्स अव्वल रहीं। गीत मुकाबले में प्रियंका पहले, लखविंदर कौर दूसरे और सोनिया तीसरे नंबर पर रही। काॅलेज मैनेजमेंट कमेटी के सचिव सुखबीर सिंह संधावालिया और राजबीर सिंह ने स्टूडेंट को शानदार परफारमेंस की बधाई दी। इस मौके पर मैंबर इंचार्ज नवरूप सिंह संधावालिया और करण सिंह भी मौजूद थे।