पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर पर हाथ साफ करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

घर पर हाथ साफ करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन| गोइंदवालपुलिस ने घर से बर्तन, कपड़े और अन्य सामान चोरी कर बेचने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह घटना 16 अप्रैल 2014 की है, लेकिन पुलिस ने केस अब दर्ज किया है। जरनैल सिंह निवासी गोइंदवाल ने बताया कि वह घर को ताला लगाकर अपने रिश्तेदारों के पास गया हुआ था। इसी बात का फायदा उठाकर गांव के ही गुरदित्त सिंह, भोली और हरदीप सिंह उसके घर में घुस गए। आरोपियों ने पीतल के बर्तन, कपड़े, पानी वाले 20 नल चोरी कर लिए और बाद में चोरी किया सारा सामान बेच दिया। जब वह घर लौटे तो सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। लेकिन पुलिस ने मामले की जांच करने में ही पांच महीने लगा दिए। एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी भोली और हरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गुरदित्त सिंह की तलाश में छापेमारी की जा रही है।