किरनदीप और रमनदीप बेस्ट एथलीट
चीफखालसा दीवान की 16वीं एथलेटिक्स मीट धूमधाम से संपन्न हो गई। तीन दिन चली इस मीट में 24 स्कूलों के करीब 1800 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ियों को पीसीएस हरमीत सिंह संधू ने सम्मानित किया। इस दौरान संधू ने कहा कि शिक्षा जहां विद्वान बनाती है, वहीं खेलें छात्रों को अच्छा इंसान बनाती हैं। उन्होंने युवाओं को अपील की कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी रुचि बढ़ाएं। उन्होंने स्कूल को पांच लाख रुपए देने का ऐलान भी किया।
चीफ खालसा दीवान के प्रधान चरनजीत सिंह चड्ढा ने स्कूल की अहम प्राप्तियों संबंधी जानकारी दी। मीट में श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। सीनियर ग्रुप लड़के में हरमनदीप सिंह पट्टी और गुरप्रीत सिंह तरनतारन को बैस्ट एथलीट नियुक्त किया गया। सीनियर ग्रुप लड़कियों में किरनदीप कौर पंडोरी खजूर और रमनदीप कौर को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। इसी तरह हाॅकी ग्रुप लड़कियों में जसकिरन सैणी पंडोरी खजूर को चुना गया। इस अवसर पर स्कूल मैंबर इंचार्ज हरजीत सिंह, कुलजीत सिंह, नवजोत सिंह, प्रिंसिपल नवनीत कौर आहूजा, प्रधान निर्मल सिंह, नरिंदर सिंह खुराना, संतोख सिंह सेठी, हरमिंदर सिंह, बलदेव सिंह चौहान, भरपूर सिंह, डाॅ. धर्मवीर सिंह, मनजीत सिंह, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान भूपिंदर सिंह खेड़ा, गुरिंदर सिंह, मनजीत सिंह ढिल्लों, अजीत सिंह आदि मौजूद थे।