गलती से जहरीली दवाई खाने से युवक की मौत
तरनतारन | गांवभंगाला में गलती से जहरीली दवाई खाने से युवक की मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पट्टी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। सब इंस्पेक्टर करनजीत सिंह ने बताया कि निरवैल सिंह (22) निवासी भंगाला कुछ दिनों से बीमार चला रहा था, जिसने गलती से जहरीली दवा खा ली। इस कारण उसकी हालत बिगड़ गई, जिसे तुरंत उसके परिजनों ने डाॅक्टर के पास पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।