पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीनअलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर जख्मी हो गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पहली घटना जंडियाला चौक की है। टेक चंद निवासी नजदीक महाराजा रणजीत सिंह पब्लिक स्कूल तरनतारन ने बताया कि उसका रिश्तेदार जरनैल सिंह निवासी प्रेमपुरा डेरा रामपुरा जिला कैथल अपनी इंडिका कार एचआर-02-जी-0705 पर सवार होकर तरनतारन आया हुआ था। इसी दौरान जब वह जंडियाला चौक पहुंचा तो अनाज मंडी की तरफ से तेज रफ्तार में रही ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे जरनैल सिंह गंभीर जख्मी हो गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना स्थल से ट्रैक्टर चालक गुरजंट सिंह निवासी कदगिल फरार हो गया। एएसआई पूरन सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है।

दूसरी घटना गोइंदवाल बाइपास की है। जगीर कौर निवासी पंडोरी गोला ने बताया कि उसका लड़का गुरभाग सिंह अपने मोटरसाइकिल पर गोइंदवाल बाइपास की तरफ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पर रहे मनजीत सिंह निवासी मथरेवाल ने गुरभाग सिंह को टक्कर मार दी। इस दौरान वह गंभीर जख्मी हो गया। उसे तुरंत गुरु रामदास अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

तीसरी घटना अड्‌डा सरुखां की है। प्रेम सिंह निवासी जलालाबाद ने बताया कि उसका बेटा जुगराज सिंह और भतीजा सुखदेव सिंह मोटरसाइकिल पर जंडियाला गुरु गए हुए थे।

जब वह गांव कोटली सरु खां अड्‌डे पर पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना स्थल से अज्ञात कार चालक कार लेकर फरार हो गया। इस घटना में जुगराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुखदेव सिंह गंभीर जख्मी हो गया। एएसआई हरपाल सिंह ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।