- Hindi News
- ट्रेफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के काटे चालान
ट्रेफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के काटे चालान
ट्रेफिकपुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे, जबकि कई लोगों को जुर्माना भी किया गया। इस मौके ट्रेफिक पुलिस के एएसआई जोगिंदर कुमार ने बताया कि एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा के निर्देशों के तहत टी-प्वाइंट सरहाली में नाकेबंदी की गई। इस दौरान वाहन चालकों के कागजात चैक किए गए। कागजात कम पाए जाने वाले सात वाहन चालकों के चालान काटे गए, जबकि कई लोगों को जुर्माना भी किया गया। उन्होंने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि वह अपने कागजात पूरे रखें। शराब पीकर वाहन चलाएं। स्कूटर-मोटरसाइकिल चलाते समय ट्रिप्पल राइडिंग करें हेल्मेट का इस्तेमाल अवश्य करें। अगर कोई ट्रेफिक नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कांस्टेबल सुखदेव सिंह, रणजीत सिंह, सुरिंदर कुमार, रजिंदर कुमार आदि मौजूद थे।