- Hindi News
- बच्चे को पीटने से रोका तो मारपीट कर महिला के फाड़े कपड़े
बच्चे को पीटने से रोका तो मारपीट कर महिला के फाड़े कपड़े
तरनतारन | कस्बाचोहला साहिब में बच्चे को पीटने से रोकने पर पड़ोसी ने बच्चे की मां की मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंची चोहला साहिब पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। राजविंदर कौर निवासी चोहला साहिब ने बताया कि उसके लड़के जगरूप सिंह की उनका पड़ोसी गुरप्रीत सिंह की मारपीट कर रहा था। उसने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने उसके साथ ही मारपीट करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। घटना की सूचना उसने तुरंत पुलिस को कर दी। मौके पर पहुंची वुमन सेल इंचार्ज नरिंदर कौर ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है।
बच्ची से रेप की कोशिश
भास्कर न्यूज | जंडियाला गुरु
छहसाल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने के आरोप में थाना जंडियाला पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को ढूंढने के लिए कार्रवाई शुरु कर दी है।
पुलिस शिकायत में स्थानीय निवासी मंगल सिंह ने बताया कि उसकी छह साल की बेटी हरप्रीत कौर 12 सितंबर को दोपहर 2 बजे के करीब कुछ सामान लेने के लिए बाजार गई। लेकिन देर तक वह वापस नहीं लौटी तो सभी लोगों ने मिलकर उसे ढूंढने की कोशिश की।
ढूंढते हुए वह लोग पास के खेतों में पहुंचे तो देखा कि बच्ची वहां पर मौजूद थी और काफी सहमी हुई थी। उसके साथ किसी ने जमकर मारपीट भी की थी और और रेप करने की कोशिश की थी।
शिकायत मिलने पर तुरंत थाना के एएसआई गुरविंदर सिंह अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना जंडियाला में चाइल्ड प्रोटैक्शन एकट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है एएसआई ने कहा कि यह मामला गंभीर होने के कारण इस मामले की जांच किसी गजटेड अफसर की ओर से की जा रही है। जो भी आरोपी होगा, वह बच नहीं पाएगा