पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दहेज लाने पर विवाहित टीचर को पीटा, जख्मी

दहेज लाने पर विवाहित टीचर को पीटा, जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन | वैरोवालपुलिस ने विवाहित टीचर की मारपीट कर उसे घर से निकालने के आरोप में पति, देवर और देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कवलजीत कौर निवासी मुगलानी ने बताया कि वह सरकारी कन्या स्कूल पट्टी में टीचर की नौकरी करती है। वर्ष 1997 में उसकी शादी गुरदेव सिंह निवासी पट्टी से हुई थी। शादी के तीन-चार माह बाद ही पति गुरदेव सिंह, देवर जगदेव सिंह और देवरानी दलजिंदर कौर ने उन्हें मायके से और दहेज लाने के लिए तंग करना शुरू कर दिया। 7 दिसंबर 2014 को उक्त लोगों ने उन्हें मायके से अपने पिता की जायदाद में हिस्सा लाने के लिए तंग करना शुरू कर दिया, लेकिन जब उसने विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसे हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।