पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी का झांसा देकर लड़की को घर से भगाने वाला युवक नामजद

शादी का झांसा देकर लड़की को घर से भगाने वाला युवक नामजद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पट्‌टीपुलिस ने शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर लड़की को घर से भगाने वाले एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है। कुलवंत सिंह निवासी आसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 दिसंबर को रात के समय वह परिवार के साथ सो रहे थे। इसी दौरान खालड़ा निवासी राणा नामक युवक उसकी लड़की कवलजीत कौर (17) को शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर घर से भगाकर ले गया। घटना की सूचना उसने तुरंत पुलिस को कर दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई करमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है।