दिव्य ज्योति का 3 दिवसीय ध्यान शिवर संपन्न
दिव्यज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से तरनतारन आश्रम में तीन दिवसीय ध्यान शिवर संपन्न हो गया। जिसके अंतिम दिन श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी विज्ञानानंद जी ने कहा कि आज 21वीं सदी में साइंस युज्ञ में जहां इंसान ने तरक्की की है, लेकिन समाज में तेजी से बढ़ रहे प्रदूषण, डेंगू, स्वाइन फ्लू, पीलिया आदि भयानक बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। विश्व स्वास्थ सगंठन के अनुसार आज भी 45 प्रतिशत बीमारियां ऐसी हं जिसका इलाज एैलोपेथी चिकित्सा जगत में नहीं है। लेकिन योग और प्राणायाम करने से ऐसी बीमारियों से निजात पा सकतें है। इस मौके स्वामी जी ने पहुंचे साधकों को नाड़ी शोधन प्राणायाम, कपालभाति का अभ्यास भी करवाया। इसके साथ ही इन क्रियाओं के फायदे भी बताए।