- Hindi News
- National
- मुआवजे के लिए देहाती मजदूर सभा का एसडीएम कार्यालय के सामने लगाया जा रहा धरना 36वें दिन में हुआ शामि
मुआवजे के लिए देहाती मजदूर सभा का एसडीएम कार्यालय के सामने लगाया जा रहा धरना 36वें दिन में हुआ शामिल
तरनतारन | देहातीमजदूर सभा तरनतारन ने गांव अलादीनपुर के मजदूरों को मुआवजा मिलने से गुस्साए लोगों का धरना आज 36वें दिन में शामिल हो चुका है। लेकिन फिर भी सरकार उनकी मांगों और कोई ध्यान नहीं दे रही। मजदूर सभा के नेताओं ने मांग की यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक पंजाब सरकार गांव निवासियों की मांगों को पूरा नहींं करती। धरने को संबोधित करते देहाती मजदूर सभा के जिला प्रधान चमन लाल दराजके प्रगट सिंह जामाराय ने कहा कि बंठिया रोड को चौड़ा करने के लिए किसानों, दुकानदारों रिहायशी लोगों का उजाड़ा किया जा रहा है।
इसके अलावा जमीन एक्वायर किए गए लोगों को पंजाब सरकार मुआवजा नहीं दे रही। जिससे गुस्साए गांव अलादीनपुर के लोग अपना काम छोड़ कर पिछले 36 दिनों से एसडीएम कार्यालय समक्ष रोष धरने पर बैठे हुए हैं। आज उनके विशेष वफ्द ने डीसी बलविंदर सिंह धालीवाल, एडीसी बख्तावर सिंह, एसएसपी एमके शर्मा एसपी एच एनके बेदी से विशेष मीटिंग की है। मीटिंग दौरान जिला प्रशासन ने उनकी मांगों हल करने का आश्वासन दिया है। लेकिन फिर भी मांगें पूरी होने पर ही धरना उठाया जाएगा। इस मौके हीरा सिंह, अमर सिंह, चंचल सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, भगवंत सिंह, सुखवंत सिंह कुलवंत कौर, सवरन कौर, अमरजीत कौर आदि उपस्थित थे।