बिट्टू का प्रचार करने वाले दो ब्लॉक प्रधानों को कांग्रेस से निकाला
तरनतारन| कांग्रेसहाईकमांड द्वारा खडूर साहिब उप-चुनाव का बायकॉट करने के बावजूद बगावती रुख अपनाने वाले कांग्रेसी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बागी होकर अाजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे भुपिंदर सिंह बिट्टू को एक हफ्ते पहले निकाल दिया गया था। अब उनके हक में प्रचार करने वाले ब्लॉक कांग्रेस खडूर साहिब के प्रधान सुखदेव सिंह मानोचाहल और चोहला साहिब ब्लॉक के कार्यकारी प्रधान भुपिंदर कुमार नय्यर को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया है।