पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हजारों किसान और मजदूर ब्यास पुल पर बैठे

हजारों किसान और मजदूर ब्यास पुल पर बैठे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानसंघर्ष कमेटी की ओर से तीन दिन से एसडीएम ऑफिस के आगे दिए जा रहे धरने का कोई असर होने पर हजारों किसानों और मजदूरों ने मंगलवार गोइंदवाल-जालंधर हाईवे पर ब्यास दरिया के पुल पर धरना लगा दिया।

धरने को संबोधित करते हुए किसान संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रधान सतनाम सिंह पन्नू ने कहा कि बादल सरकार किसानी मुद्दों, सेहत सुविधा, शिक्षा आदि मामलों से भाग चुकी है जिसके कारण गांवों में लोगों में बड़े स्तर पर गुस्से की लहर दौड़ रही है।

किसान नेताओं ने मांग की कि गेहूं और धान की सरकारी खरीद जारी रखी जाए। किसान मजदूरों को पांच हजार रुपए पैंशन दी जाए, किसानों पर दर्ज किए झूठे केस रद्द किए जाएं, किसानों के सिर कर्ज का बोझ उतारा जाए। मांगें जल्द पूरी हुईं तो वह संघर्ष को और तेज कर देंगे। जमहूरी किसान सभा के नेताओं ने भी किसान संघर्ष कमेटी को समर्थन देने का ऐलान किया।

इस मौके पर जनरल सेक्रेटरी सविंदर सिंह चुताला, सरवन सिंह, सुखविंदर सिंह सभरा, जमहूरी किसान सभा के राज्य नेता प्रगट सिंह जामाराय, हरप्रीत सिंह सिधवां, सतनाम सिंह मानोचाहल, धन्ना सिंह, सलविंदर सिंह, कश्मीर सिंह, सतनाम सिंह, अमरीक सिंह, गुरबिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, बीबी दविंदर कौर, सकत्तर सिंह, रणजीत कौर कल्ला आदि मौजूद थे।

देर शाम एडीसी (ज) बखवातर सिंह ने पहुंचकर किसानों को भरोसा दिलाया कि 18 फरवरी को उनकी मांगों संबंधी चंड़ीगढ़ में सीएम से मीटिंग करवाई जाएगी, जिसमें सरकार द्वारा पहले से मानी गई मांगों का लागू कर दिया जाएगा। इसके बाद किसानों ने धरना खत्म कर दिया।

सरकार पर मांगों प्रति बेरुखी का आरोप लगाया

खबरें और भी हैं...