गैंगस्टर जग्गू के 2 साथी गिरफ्तार
फगवाड़ा | चारफरवरी को नवांशहर कोर्ट में गैंगस्टर अकुल कुमार उर्फ खत्तरी को पेशी के बाद फरीदकोट जेल लेकर जा रहे पुलिस वालों को गोली मार गैंगस्टर काे छुड़वाने की साजिश में शामिल 2 युवकों को फगवाड़ा सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2 पिस्टल, 10 रौंद और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।
एसएसपी कपूरथला राजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को मेहटां मेहली-बाईपास पर गांव गौंसपुर के निकट नवांशहर से मोटरसाइकिल (नंबर पीबी 07-4480) पर रहे 2 युवकों को पकड़ा। उनकी पहचान प्रभजोत सिंह निवासी जलालाबाद और जरमनजीत सिंह निवासी गोइंदवाल साहिब जिला तरनतारन के रूप में हुई है। प्रभजोत ने बताया कि वह जग्गू भगवानपुरिया गैंग का मैंबर है। जग्गू फरीदकोट जेल में बंद है। वह अक्सर मनी बुलड़ निवासी रईया के पास आता-जाता था। मनी ने अपने घर में बैठकर जग्गू गैंग के मैंबर खत्तरी को छुड़वाने की प्लानिंग की थी।