- Hindi News
- मायाधारी युवा मोर्चा के शहरी प्रधान नियुक्त
मायाधारी युवा मोर्चा के शहरी प्रधान नियुक्त
भाजपायुवा मोर्चा की मीटिंग वार्ड नंबर-17 में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बीजेपी के जिला प्रधान नवरीत सिंह सफीपुर ने की। इस मौके पर सर्वसम्मति से संजीव कुमार मायाधारी को भाजपा युवा मोर्चा का शहरी प्रधान नियुक्त किया गया।
उन्हें पार्टी सदस्यों ने विशेष तौर पर सिरोपा देकर सम्मानित किया। सफीपुर ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा शहर के अलावा गांवों में भी अपना आधार मजबूत कर रहा है। लोग आए दिन भाजपा की नीतियों से खुश होकर बीजेपी का हाथ थाम रहे हैं। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिला प्रधान दिलबाग सिंह पड्डा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से शुरू किए विकास के कामों को पूरा करने में युवा मोर्चा अहम रोल अदा करेगा। पड्डा ने कहा कि नरिंदर मोदी की सरकार में लोगों को पहल के आधार पर सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।
इस मौके नवनियुक्त शहरी प्रधान संजीव कुमार मायाधारी ने कहा कि पार्टी की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी लगन और मेहनत से निभाएंगे। इस अवसर पर नगर कौंसिल के पूर्व उप-प्रधान और सीनियर नेता जसवंत सिंह पड्डा, महासचिव नवीत शर्मा, प्रेस सचिव परम अरोड़ा, पूर्व पार्षद गुरप्रीत गोल्डी, सरबजीत पनेसर, सतपाल शर्मा, बलदेव राज पप्पू, जसवंत सिंह, बाऊ शिंगला, सविंदर सिंह, गुरनाम सिंह, विनोद कुमार, हरमन बाठ, दीप रटौल, जोबन हुंदल और अमृत आदि मौजूद थे।