पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी का झांसा देकर लड़की को भगाया

शादी का झांसा देकर लड़की को भगाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन | गांवभैणी मस्सा सिंह में शादी के झांसे में लेकर पड़ोसी युवक ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर लिया। घटना बाबत खालड़ा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हरदेव सिंह निवासी भैणी मस्सा सिंह ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय लड़की संदीप कौर सरकारी स्कूल भिखीविंड में पढ़ती है। स्कूल जाते समय संदीप कौर को गांव के ही जोधबीर सिंह ने अपनी बातों में फंसा लिया। जोधबीर उसे शादी करना चाहता था, लेकिन वह उसे मना करता था।

इसी बात से खफा होकर जोधबीर संदीप को 10 सितंबर को घर से भगाकर ले गया। पुलिस ने जांच के बाद जोधबीर सिंह के अलावा उसका सहयोग करने वाले कुलबीर सिंह, कश्मीर कौर और महाबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।