पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी स्कूल के पियन ने पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे 1.25 लाख

सरकारी स्कूल के पियन ने पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे 1.25 लाख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोहलासाहिब पुलिस ने पंजाब पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1 लाख 25 हजार रुपए ठगने के आरोप में सरकारी हाई स्कूल के पीएन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह घटना वर्ष 2012 से 2013 की है। आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। रणजीत सिंह निवासी चोहला साहिब ने बताया कि मेजर सिंह निवासी सभरा सरकारी हाई स्कूल सभरा में पीएन की नौकरी करता है।

इसी दौरान उसने उसे पुलिस में भर्ती करवाने के झांसे में फंसा लिया और उससे 1 लाख 25 हजार रुपए ठग लिए, लेकिन तो उसे पुलिस में नौकरी दिलाई और ही उसने उसके पैसे वापस किए। घटना की सूचना उसने तुरंत पुलिस को कर दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है।