पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम का धन्यवाद किया

सीएम का धन्यवाद किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> ब्रह्मपुरा के उपप्रधान और पखोके के जिला प्रधान बनने पर वर्करों में खुशी

भास्करन्यूज | तरनतारन

एसईविंग के जिला सीनियर उप प्रधान अकाली नेता अमनदीप सिंह ने सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा को शिरोमणि अकाली दल का राज्य सीनियर उप प्रधान अलविंदरपाल सिंह पखोके जिला प्रधान बनाए जाने पर मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल का धन्यवाद किया है।

अमनदीप सिंह इस समय पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने तीसरी बार अलविंदरपाल सिंह पखोके को शिअद का जिला प्रधान बनाया है। जिसके कारण पार्टी वर्करों में भारी खुशी का माहौल पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बादल सरकार हमेशा पार्टी में मेहनत करने वालो नेताओं को उच्च पद देकर सम्मानित करती रहती है। जिसके कारण आज पंजाब केंद्र में अकाली-भाजपा सरकार बनी है।

अकाली-भाजपा सरकार लोगों की मुश्किलों को पहल के अाधार पर हल करवा कर उन्हें सुविधाएं मुहैया करवा रही है। इस अवसर पर बचन सिंह, कुलदीप सिंह ढिल्लो, निर्मलजीत सिंह, संतोख सिंह, मनजिंदर सिंह कल्ला, पूर्व पार्षद राम सिंह, बाबा मनजीत सिंह, बाबा गुरमीत सिंह, तरसेम लाल, मनजीत सिंह मिंटू आदि उपस्थित थे।