- Hindi News
- सरबजीत सिंह विश्व हिन्दू परिषद के प्रधान बनाए गए
सरबजीत सिंह विश्व हिन्दू परिषद के प्रधान बनाए गए
कस्बाभिखीविंड के मंदिर माता कालका देवी में विश्व हिन्दू परिषद की मीटिंग सरबजीत धवन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें परिषद के महामंत्री हरिंदर अग्रवाल तरनतारन, नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन चंदर अग्रवाल, जेपी गुप्ता, आरएसएस नेता हंस राज, अश्विनी मैदान, सतीश कुमार, राज कुमार अग्रवाल, नरेश कुमार, सुरजीत आहूजा आदि विशेष तौर पर पहुंचे।
इस मौके सर्व समिति से परिषद भिखीविंड का चुनाव किया गया। जिसमें सरबजीत धवन को प्रधान, हीरा लाल चोपड़ा, भारत भूषण (लाडू), हरीबंस धवन को उप प्रधान, शांति प्रशाद को सचिव, प्रवेश चोपड़ा को उप सचिव, खुशी राम को सीनियर एडवाइजर, अशोक मलहोत्रा को एक्शन प्रधान, मनू भगत को गऊ रक्षा प्रधान नियुक्त किया गया।
इस मौके मीटिंग को संबोधित करते हरिंदर अग्रवाल ने कहा कि हिन्दू वर्ग हर धर्म का सम्मान करता है। इसके अलावा दूसरों को सम्मान करने के लिए प्रेरित करता है। हमारा भी यही मानना है कि सब का सम्मान करना हमारा कर्त्तव्य है। उन्होंने हिन्दू भाईचारे को एक मंच पर इकट्ठे होने की अपील की ताकि हिन्दू भाईचारे को रही मुश्किलों को हल करवाया जा सके।