पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सवारियां बैठाने के झगड़े में पीटर रेहड़े के ड्राइवर भिड़े

सवारियां बैठाने के झगड़े में पीटर रेहड़े के ड्राइवर भिड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन | कस्बापट्‌टी में यात्री बैठाने को लेकर दो पीटर रेहड़े ड्राइवरों में झगड़ा हो गया। इस घटना में एक ड्राइवर गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पट्‌टी पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरमीत सिंह निवासी नत्थूचक्क ने बताया कि वह पट्‌टी से अपने गांव तक पीटर रेहड़े पर यात्री लेकर जाता है। लेकिन हर दिन उनके गांव के ही दो भाई रणजीत सिंह मंगल सिंह उनकी सवारियां अपने पीटर रेहड़े पर जबरी बैठा लेते थे।

जब ही उसने उन्हें इस बाबत पूछा तो आगे से दोनों भाई उससे झगड़ने लग पड़े। जिस दौरान उन्होंने हमला कर उसे घायल कर दिया। एएसआई मुख्तार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है।