- Hindi News
- दुकान से ~4 लाख चुराने के आरोप में नौकर पर केस
दुकान से ~4 लाख चुराने के आरोप में नौकर पर केस
तरनतारन|थाना सिटीपुलिस ने आढ़त की दुकान से चार लाख रुपए चोरी करने के आरोप में नौकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी फरार बताया जाता है।
सुशील कुमार ने बताया कि वह अनाज मंडी में 115 नंबर आढ़त की दुकान करता है। उसकी दुकान पर नेपाल निवासी बीरबल नौकरी करता था। 6 फरवरी को उसने दुकान के दराज में पांच लाख रुपए रखे थे, जिसमें से 1 लाख रुपए उसने एक किसान को दे दिए। जबकि चार लाख रुपए फिर वापस दराज में रख दिए और घर चला गया। जब सुबह आकर देखा तो वहां से उक्त रुपए गायब थे, जिसे बीरबल चोरी कर ले गया।