पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैक्टर से टक्कर में ट्रक ड्राइवर की मौत

ट्रैक्टर से टक्कर में ट्रक ड्राइवर की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन | गांवमरहाणा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर पर सवार आठ लोग गंभीर जख्मी हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के तीन टुकड़े हो गए। थाना हरिके पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सेवा सिंह निवासी कोटली नसीर खां ने बताया कि वह मेले का सामान ट्रैक्टर-ट्राली पर लोड कर तरनतारन की तरफ रहा था। ट्राली पर आठ लोग सवार थे। जब वह गांव मरहाणा के पास पहुंचे तो सामने से रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक ड्राइवर हरदेव सिंह निवासी ढिल्लवां की मौत हो गई,जबकि ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए।