- Hindi News
- चोरी की रेत से भरी ट्राली जब्त, ट्रैक्टर ड्राइवर गिरफ्तार
चोरी की रेत से भरी ट्राली जब्त, ट्रैक्टर ड्राइवर गिरफ्तार
तरनतारन|गोइंदवाल पुलिसने प्रतिबंधित क्षेत्र से रेत चोरी कर ला रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने रेत की भरी ट्रैक्टर-ट्राली जब्त की है। एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि चौक बाबा जीवन सिंह के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्राली पर रेत भरकर ला रहे एक व्यक्ति को रोक कर पूछताछ की तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। जांच करने पर रेत चोरी की निकली। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बलबीर सिंह निवासी ढिल्लवां जिला कपूरथला के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह कबसे रेत की चोरी कर रहा है।