- Hindi News
- उधार लिए 3.50 लाख नहीं लौटाए, 2 बहनों पर केस
उधार लिए 3.50 लाख नहीं लौटाए, 2 बहनों पर केस
तरनतारन|उधार दिएपैसे वापस देने पर चोहला साहिब पुलिस ने दो बहनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सविंदर सिंह निवासी फैलोके ने बताया कि बलविंदर कौर और उसकी बहन रणजीत कौर निवासी मोहनपुरा ने उनसे 12 मार्च 2010 को 3 लाख 50 हजार रुपए उधार लिए थे। दोनों ने तय समय में रकम वापस करने का इकरारनामा भी किया था, लेकिन आरोपी बहनों ने रुपए नहीं लौटाए। इस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों बहनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।