पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोस्त का डेबिट कार्ड चोरी कर 2.43 लाख िनकाले

दोस्त का डेबिट कार्ड चोरी कर 2.43 लाख िनकाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तरनतारन|चोहला साहिबपुलिस ने एनआरआई दोस्त का डेबिट कार्ड चोरी कर 2 लाख 43 हजार रुपए निकलवाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार बताए जाते हैं। मनदीप सिंह निवासी चोहला साहिब ने बताया कि उसे अॉस्ट्रेलिया का सिटीजनशिप मिली हुई है। वह वहां पर ट्रक चलाता है। 9 जुलाई को वह तीन महीने की छुट्टी लेकर भारत आया हुआ है। गांव का बलजीत सिंह उर्फ बूटा और निरवैल सिंह उसके दोस्त हैं। दोनों को उसके डेबिट कार्ड का पिन कोड भी पता है। दोनों ने बड़ी चालाकी से उसका डेबिट कार्ड चोरी कर लिया और स्टेट ऑफ इंडिया के एटीएम से उसके अकाउंट से 2 लाख 43 हजार रुपए निकलवा लिए। पता चलने पर उसने इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को कर दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।