पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेनमार्क और कनाडा ने दर्ज की जीत

डेनमार्क और कनाडा ने दर्ज की जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगुरु अर्जन देव खेल स्टेडियम चोहला साहिब में पांचवें वर्ल्ड कबड्डी कप में वीरवार को चार मैच खेले गए। पहला मुकाबला डेनमार्क और स्वीडन की टीम के बीच खेला गया। इसमें डेनमार्क की टीम ने स्वीडन की टीम को रोमांचक मुकाबले में 45-42 अंकों से मात दी। दूसरा मुकाबला कनाडा और अर्जेंटीना की टीम के बीच खेला गया। इसमें कनाडा की टीम ने अर्जेंटीना को 59-22 अंकों से शिकस्त दी।

वहीं, महिला वर्ग में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की मुकाबला हुआ और न्यूजीलैंड ने पाक को 38-30 से पराजित कर सबको चौका दिया। पहले हाफ तक दोनों टीमें 17-17 अंकों से बराबर रही। लेकिन अंत में न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर मैच अपने कब्जे में कर लिया। मेंस वर्ग के एक अन्य मैच में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 58-31 अंकों से हार का रास्ता दिखाया। हाफ टाइम तक पाक टीम 31-11 से बढ़त बना चुकी थी। टीम के लिए रेडर हुसैन ने 12 अंक बनाए जबकि स्टॉपर रमजान ने 5 अंक का योगदान दिया। इंग्लैंड की तरफ से रेडर जसकरन ने 11 और रंजीत ने 10 अंक का योगदान दिया। इससे पहले उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने हवा में गुब्बारे छोड़ कर मैचों का शुभारंभ किया।

कीवी खिलाड़ी से अंक हासिल करती पाक रेडर