- Hindi News
- जमीन को लेकर हुए झगड़े में दंपति को जख्मी किया
जमीन को लेकर हुए झगड़े में दंपति को जख्मी किया
वल्टोहापुलिस ने जमीनी विवाद के चलते दंपति को घायल करने के आरोप में तीन लोगो के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।
अमरजीत कौर निवासी बहादर नगर ने बताया कि उनका गांव के ही गुरबचन सिंह, मनप्रीत सिंह नछतर सिंह के साथ जमीनी विवाद चला रहा है। जिस तहत तीनों आरोपियों ने मिलकर उसे उसके पति अनोख सिंह को तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। इसकी शिकायत उन्होंने 181 हेल्प लाइन नंबर द्वारा उच्च अधिकारियो को कर दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।