पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीडियोग्राफी कर रहे व्यक्ति पर किए फायर, युवक पर केस

वीडियोग्राफी कर रहे व्यक्ति पर किए फायर, युवक पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वल्टोहापुलिस ने वीडियोग्राफी कर रहे व्यक्ति पर फायर करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना स्थल से आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। सुखप्रीत सिंह निवासी माड़ी समरा ने बताया कि वह एसबी पैलेस गांव लखना में वीडियो ग्राफी कर रहा था। इसी दौरान निशान सिंह निवासी चोहला साहिब अपनी सफारी गाड़ी पर सवार होकर पैलेस गया। आते ही वह अपनी पिस्तौल से उसकी तरफ फायर करने लगा। जिस दौरान उसने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना स्थल से आरोपी धमकाते हुए फरार हो गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई चरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।