- Hindi News
- चीफ खालसा दीवान की तीन दिवसीय 16वीं सालाना एथलेटिक्स मीट शुरू
चीफ खालसा दीवान की तीन दिवसीय 16वीं सालाना एथलेटिक्स मीट शुरू
25 स्कूलों के 1800 खिलाड़ी लेंगे भाग
भास्करन्यूज| तरनतारन
चीफखालसा दीवान चेरिटेबल सोसायटी के तहत चल रही शिक्षण संस्थाओं के स्टूडेंट्स की 16वीं सालाना तीन दिवसीय एथलेटिक्स मीट वीरवार को श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल तरनतारन में धूमधाम से शुरू हो गई।
इसमें 25 स्कूलों के करीब 1800 खिलाड़ी भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। उद्घाटन प्रधान निर्मल सिंह ने किया। गेस्ट आफ आनर के तौर पर पहुंचे एडिशनल सेक्रेटरी हरमिंदर सिंह ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। इसके अलावा मुख्य अतिथि और स्कूल कमेटी द्वारा आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे और कबूतर छोड़े गए। इसके उपरांत स्टूडेंट्स की ओर से सभ्याचारक कार्यक्रम भी पेश किया गया। इस मौके स्कूल के मैंबर इंचार्ज हरजीत सिंह, कुलजीत सिंह और नवजोत सिंह ने कहा कि इन खेलों में लंबी छलांग, ट्रिपल जंप, डिस्कस थ्रो, जेवेलिन थ्रो, रिले रेस आदि मुकाबले करवाए जाएंगे। दूर से आए खिलाड़ियों के लिए रहने और खाने का प्रबंध स्कूल में ही किया गया है। प्रिंसिपल नवनीत कौर आहूजा ने स्कूल की सालाना रिपोर्ट पढ़ कर सुनाई। इस दौरान एडवोकेट जसविंदर सिंह, मनजीत सिंह, भरपूर सिंह, प्रितपाल सेठी, सुरिंदरपाल सिंह वालिया, सरबजीत सिंह, जजबीर सिंह, गुरिंदर सिंह, मनजीत सिंह ढिल्लों, चरनजीत सिंह, हरिंदर सिंह, सुरजीत सिंह ढिल्लों, अमरीक सिंह चावला, अवतार सिंह, जीत सिंह, गुरदीप सिंह अरोड़ा, पीएस आहूजा, सुरजीत सिंह चुग, धर्मवीर सिंह, मनजीत सिंह तरनतारनी आदि मौजूद थे।
हवा में गुब्बारे छोड़ कर एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ प्रधान निर्मल सिंह ने किया।