पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 9 लाख 60 हजार एमएल अल्कोहल बरामद, आरोपी चकमा देकर फरार

9 लाख 60 हजार एमएल अल्कोहल बरामद, आरोपी चकमा देकर फरार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानासदर की पुलिस ने कैनों में भरी 9 लाख 60 हजार एमएल अल्कोहल बरामद की है, लेकिन आरोपी भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्र‌वाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि पुल नहर बाबा शेख फत्ता पटड़ी के पास एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्राली पर भारी मात्रा में अल्कोहल लेकर खड़ा है, जो ग्राहक का इंतजार कर रहा है। इस पर एएसआई परमजीत सिंह ने छापेमारी की तो अलग-अलग कैनों में भरी अल्कोहल बरामद हुई, पर आरोपी चकमा दे फरार हो गया।

रेलवेमें नौकरी दिलाने का झांसा देकर ढाई लाख ठगे

पुलिसने रेलवे में भर्ती करवाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपए ठगने के आरोप में 2 भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार बताए जाते हैं। आल इंडिया एंटी करप्शन मोर्चा के ब्लाक प्रधान पलविंदरजीत सिंह ने बताया कि गांव रटौल निवासी हरजिंदर सिंह और उसके भाई रविंदर सिंह ने रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दे मनदीप सिंह निवासी दोबुर्जी से ढाई लाख रुपए ठग लिए।