- Hindi News
- अकालियों ने दी पत्रकारों को जान से मारने की धमकी
अकालियों ने दी पत्रकारों को जान से मारने की धमकी
तरनतारन|अकाली-भाजपाइयों केबीच हुई झड़प की कवरेज कर रहे पत्रकारों से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में पत्रकारों ने एसएसपी एमके शर्मा को मांग पत्र सौंपा।
चंडीगढ़-पंजाब यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रधान जसमेल सिंह चीदा ने कहा कि पूर्व अकाली पार्षद यादविंदर यादू और बलजीत सिंह गिल ने कैमरे तोड़ने की धमकियां दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों पर केस दर्ज कर दो दिनों में गिरफ्तार करे। अगर कार्रवाई हुई तो धरना देंगे। इस दौरान सरपरस्त बलदेव सिंह पन्नू, महासचिव हरिंदर सिंह, सीनियर उप-प्रधान हरपाल सिंह रंधावा आदि पत्रकार मौजूद थे।